UP LT ग्रेड सामाजिक विज्ञान शिक्षक भर्ती 2025 : लक्ष्य आपका, मार्गदर्शन दृष्टि का
«22-Aug-2025

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (LT ग्रेड) सहायक अध्यापक भर्ती 2025 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में 7466 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह अवसर युवाओं के लिये शिक्षा जगत में एक गरिमामयी, स्थायित्वपूर्ण और समाज को दिशा देने वाले पेशेवर जीवन की ओर प्रवेश का स्वर्णिम द्वार है। यह नियुक्ति न केवल आपके करियर को मजबूती देती है, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करती है। विशेष रूप से इस बार सामाजिक विज्ञान विषय के लिये बड़ी संख्या में रिक्तियाँ घोषित की गई हैं — कुल 703 पद, जिनमें 561 पद पुरुषों, 140 पद महिलाओं, और दिव्यांगजन वर्ग के लिये आरक्षण नीति के अंतर्गत रिक्तियाँ इन्हीं पदों में सम्मिलित हैं। साथ ही, दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु संचालित विशेष विद्यालयों में सामाजिक विज्ञान विषय के 2 अतिरिक्त पदों की भी घोषणा की गई है। यह अवसर उन सभी अभ्यर्थियों के लिये है, जो सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों में से कम से कम किन्हीं दो विषयों) एवं शिक्षाशास्त्र में स्नातक होने के साथ सामाजिक विज्ञान विषय में गहरी अभिरुचि रखते हुए अपने शिक्षण कौशल के माध्यम से समाज और राष्ट्र को प्रगति की दिशा में ले जाने का दृढ़ संकल्प रखते हैं।
दृष्टि टीचिंग एग्ज़ाम्स, शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिये बनाया गया एक ऐसा विशिष्ट प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ हर पहलू पर गहन शोध और व्यवस्थित रणनीति के साथ मार्गदर्शन दिया जाता है। खासतौर पर LT ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह कोर्स आपको न केवल चयन की दिशा में आगे बढ़ाता है, बल्कि एक मज़बूत और आत्मविश्वासपूर्ण तैयारी की आदत भी विकसित करता है। हमारा प्रयास सिर्फ परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपको ऐसा सक्षम अभ्यर्थी बनाना है जो किसी भी शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर सके। चाहे आप पहली बार यह परीक्षा दे रहे हों या पहले प्रयासों में असफल हुए हों, दृष्टि टीचिंग एग्ज़ाम्स आपकी तैयारी को नई दिशा देने और आपके साथ हर कदम पर खड़े रहने के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
रिक्तियों का विवरण
- कुल पदों की संख्या : 703
यह पद इस प्रकार विभाजित हैं :- पुरुष वर्ग – 561 पद
- महिला वर्ग – 140 पद
- विशिष्ट अध्यापक - 2 अतिरिक्त पद
इनमें दिव्यांगजन की विशेष उपश्रेणियाँ- बी., एल.वी., डी., एच.एच., ओ.ए., ओ.एल., बी.ए., बी.एल., तथा एम.डीवाई., शामिल हैं।
महत्त्वपूर्ण तिथियाँ
विवरण |
तिथि |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ |
28 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
28 अगस्त 2025 |
शुल्क भुगतान और आवेदन सबमिट की अंतिम तिथि |
28 अगस्त 2025 |
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि |
4 सितंबर 2025 |
अनिवार्य शैक्षिक अर्हताएँ
(1) भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय/मानित विश्वविद्यालय/संस्था से इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों में से कम से कम किन्हीं दो विषयों के साथ स्नातक उपाधि।
(2) भारत में एन.सी.टी.ई. द्वारा मान्यता प्राप्त कोर्स में शिक्षा स्नातक (B.Ed) की उपाधि।
आयु सीमा :
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष (01 जुलाई 2025 के अनुसार)
- आरक्षण के अनुसार छूट :
- OBC/SC/ST : 5 वर्ष की छूट
- दिव्यांगजन : 15 वर्ष की छूट
- पूर्व सैनिक : सेवा अवधि + 3 वर्ष तक छूट
चयन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण
यह भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में सम्पन्न होगी :
- प्रथम चरण 1 : प्रारंभिक परीक्षा (Objective Type)
- प्रश्नों की संख्या : 150
- सामान्य अध्ययन – 30 प्रश्न
- सामाजिक विज्ञान विषय – 120 प्रश्न
- पूर्णांक : 300
- समय : 2 घंटे
- निगेटिव मार्किंग : प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक का ऋणात्मक अंकन
- प्रश्नों की संख्या : 150
- द्वितीय चरण 2 : मुख्य परीक्षा (Descriptive Type)
- प्रश्नपत्र – 2 खंडों में विभाजित
- खंड 'क' : लघु उत्तरीय प्रश्न (10 प्रश्न – 8 अंक प्रति प्रश्न तथा शब्द सीमा 125)
- खंड 'ख' : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (10 प्रश्न – 12 अंक प्रति प्रश्न तथा शब्द सीमा 200)
- कुल अंक : 200
- समय : 3 घंटे
- कैसे करें आवेदन?
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा : आवेदन के लिये यहाँ क्लिक करें
- O.T.R. (One Time Registration) अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज़ों की स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ आवेदन भरना होगा।
सामाजिक विज्ञान विषय का पाठ्यक्रम
(अ) भूगोल खंड
- भूगोल
- अर्थ एवं विषय क्षेत्र
- भौतिक भूगोल
- सौर मंडल परिचय
- पृथ्वी की उत्पत्ति – कांट, लाप्लास, जेम्स एवं जीन्स का सिद्धान्त
- पृथ्वी का परिभ्रमण, परिक्रमण एवं झुकाव और उनका प्रभाव
- सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण
- अक्षांश एवं देशान्तर
- भौगोलिक संदर्भप्रणाली एवं पोज़िशनिंग सिस्टम
- प्रधान मध्यान्ह रेखा, अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा और समय
- स्थल मंडल
- पृथ्वी की आंतरिक संरचना : सियाल, सीमा एवं निफे
- चट्टानों के प्रकार और उनकी विशेषताएँ
- ज्वालामुखी : क्रिया , ज्वालामुखी और उनका विश्व वितरण
- भूकंप : उत्पत्ति एवं विवरण
- महाद्वीपों एवं महासागरों का वितरण
- चतुष्फलक सिद्धान्त (लोथियन ग्रीन)
- महाद्वीपीय विस्थापन का सिद्वान्त (अल्फ्रेड वेगनर)
- पर्वतों का वर्गीकरण और पर्वत निर्माण : कोबर का सिद्वान्त और प्लेट टेक्टानिक
- पठार : विशेषताएँ एवं वर्गीकरण
- मैदान : उत्पत्ति एवं वर्गीकरण
- अपक्षय और अपरदन
- डेविस की अपरदन चक्र की संकल्पना एवं नवोन्मेष
- नदी, वायु एवं हिमनद के कार्य और उत्पन्न स्थलाकृतियाँ
- वायुमंडल
- वायुमंडल का संघटन एवं संरचना
- सूर्यताप और उसके वितरण को प्रभावित करने वाले कारक
- तापमान का क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर वितरण
- वायुदाब, वायुदाब पेटियाँ और ग्रहीय पवनें
- मानसून : वितरण एवं उत्पत्ति
- वर्षण के स्वरूप और वर्षा के प्रकार
- विश्व के जलवायविक प्रदेश : थार्नथ्वेट और ट्रिवार्था
- जलमंडल
- महासागरीय नितल का उच्चावच
- महासागरीय जल का तापमान और लवणता
- महासागरीय जल धाराएँ : उत्पत्ति एवं प्रभाव
- ज्वार भाटा : प्रकार और उत्पत्ति का न्यूटन एवं हेवेल का सिद्धांत
- जैवमंडल
- अर्थ एवं संकल्पना
- परिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना
- परिस्थितिकी तंत्र के रूप में जैवमंडल
- जैव अनुक्रम : प्राथमिक एवं द्वितीयक
- विश्व के प्रमुख जीवोम (बायोम)
- मानव भूगोल
- अर्थ एवं विषय क्षेत्र : हंटिग्टन और ब्रूंश
- मानव पर्यावरण अंतर्सम्बंध : निश्चयवाद, सम्भववाद और रूको एवं जाओ निश्चयवाद
- जनसंख्या वृद्धि और विश्व वितरण
- जनांकिकीय संक्रमण
- मानव प्रजातियाँ : वितरण, विशिष्ट लक्षण
- काकेशायड एवं मंगोलायड प्रजाति का वितरण
- बुशमैन, एस्कीमो, खिरगीज, गद्दी, थारू और गोण्ड का निवास क्षेत्र
- आर्थिक गतिविधियाँ एवं समाज
- मानव अधिवास
- मानव अधिवास का अर्थ और उसके आधारभूत तत्व
- अधिवास के प्रकार, कारण एवं प्रतिरूप
- ग्रामीण एवं नगरीय अधिवास में अन्तर
- भारत में नगरों का वर्ग-विभाजन
- विकसित और विकासशील देशों में नगरीकरण
- विश्व के वृहद नगर (मेगासिटी)
- आर्थिक भूगोल
- अर्थ एवं विषय क्षेत्र
- प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थक उत्पादन
- चावल, गेहूँ, गन्ना, चाय, कहवा और रबर का उत्पादन और विश्व वितरण
- ऊर्जा एवं खनिज संसाधन : कोयला, पेट्रोलियम, लौह अयस्क, बाक्साइट
- गैर-परंपरागत ऊर्जा संसाधन
- उद्योगों के स्थानीयकरण के कारक
- लौह-इस्पात, सूती वस्त्र उद्योग, एल्यूमिनियम और तेल शोधन
- औद्योगिक प्रदेश का सीमांकन : अमेरिका और जापान
- विश्व के प्रमुख व्यापार मार्ग एवं पत्तन
- भारत का भूगोल
- स्थिति, विस्तार और अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ
- हिन्द महासागर का आर्थिक और सामरिक महत्त्व
- धरातलीय स्वरूप और अपवाह
- वर्षा और उसका वितरण
- वनस्पति, जलवायविक प्रदेश : कोपेन, ट्रिवार्था एवं आर.एल. सिंह
- वन संसाधन और वनों की निर्वनीकरण
- कृषि उत्पादन : प्रगति और समस्याएँ
- कृषि में हरित, नीली, श्वेत, पीली और गोल क्रांति
- गेहूँ, चावल, गन्ना, चाय का उत्पादन और वितरण
- कृषि प्रदेश : ओ. स्लाम्पा और बी.एल.सी. जॉनसन
- खनिज एवं ऊर्जा संसाधन : लौह अयस्क, कोयला, पेट्रोलियम
- ऊर्जा संकट और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत
- लौह-इस्पात, सूती वस्त्र और सीमेंट उद्योग की अवस्थिति एवं वितरण
- पी.पी. करन द्वारा प्रस्तुत भारत के औद्योगिक प्रदेश
- जनसंख्या वृद्धि एवं वितरण
- भारत की जनसंख्या नीति
- नगरीकरण, रेल एवं सड़क परिवहन
- विदेशी व्यापार, वृहद नगर (मेगासिटी) और प्रमुख बंदरगाह
(ब) इतिहास खंड
- भारतीय प्रागैतिहासिक संस्कृतियाँ — प्रमुख विशेषताएँ
- सिंधु घाटी सभ्यता
- नगर नियोजन : हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो
- प्रस्तर मूर्तियाँ, मृणमयी मूर्तियाँ एवं मुहरें
- धर्म
- पूर्व-वैदिक काल
- राजनीतिक अवस्था, समाज, अर्थव्यवस्था एवं धर्म
- उत्तर वैदिक काल में परिवर्तन
- धर्म
- जैन धर्म, बौद्ध धर्म, वैष्णव धर्म एवं शैव धर्म की प्रमुख विशेषताएँ
- मौर्यकाल
- मौर्यों की उत्पत्ति
- चन्द्रगुप्त मौर्य की उपलब्धियाँ
- शासन-प्रबंध एवं सार्वजनिक कार्य
- अशोक के अभिलेख
- अशोक का धम्म एवं धम्म प्रचार
- कल्याणकारी कार्य
- अशोक का मूल्यांकन
- मौर्य साम्राज्य के पतन के कारण
- गुप्त वंश का राजनीतिक इतिहास
- चन्द्रगुप्त-I, समुद्रगुप्त, चन्द्रगुप्त II, कुमारगुप्त I, स्कंदगुप्त
- हूण आक्रमण एवं प्रभाव
- गुप्त साम्राज्य के पतन के कारण
- चोल काल
- राजराज प्रथम की उपलब्धियाँ
- राजेन्द्र चोल प्रथम की उपलब्धियाँ
- स्वायत्त स्थानीय शासन प्रणाली
- कला एवं संस्कृति
- विदेशी आक्रमण
- अरबों, गजनवी और मोहम्मद गोरी के आक्रमण और उसका प्रभाव
- दिल्ली सल्तनत
- प्रमुख शासक : कुतुबुद्दीन ऐबक, इल्तुतमिश, बलबन, अलाउद्दीन खिलजी, मोहम्मद बिन तुगलक, फिरोजशाह तुगलक
- तैमूर का आक्रमण
- सैय्यद एवं लोदी वंश
- मुगल वंश
- बाबर, हुमायूँ, अकबर, जहाँगीर, शाहजहाँ, औरंगज़ेब
- मुगल साम्राज्य का पतन
- अन्य राज्य
- बहमनी साम्राज्य
- विजयनगर साम्राज्य
- मराठों का उदय एवं पतन
- शिवाजी
- मध्यकालीन संस्कृति
- धार्मिक नीतियाँ, सूफीवाद, भक्ति आंदोलन, कला, स्थापत्य और साहित्य
- मध्यकालीन समाज एवं अर्थव्यवस्था
- कृषि, उद्योग और व्यापार
- ईस्ट इंडिया कंपनी का विस्तार
- आधुनिक भारत में कृषि, उद्योग-धंधे और व्यापार
- आधुनिक शिक्षा और संवैधानिक विकास
- 1857 का विद्रोह — कारण, स्वरूप, परिणाम
- 19वीं सदी का पुनर्जागरण एवं सामाजिक-धार्मिक आंदोलन
- राष्ट्रीय आंदोलन — असहयोग, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो आंदोलन
- स्वतंत्रता संग्राम में योगदान — महात्मा गांधी, तिलक, गोखले, सुभाष चंद्र बोस
- स्वतंत्रता की प्राप्ति — क्रिप्स मिशन से माउंटबेटन योजना तक
- स्वतंत्रता के बाद का भारत (1950 ई. तक)
(स) अर्थशास्त्रः
- अर्थशास्त्र की प्रकृति
- अर्थशास्त्र की परिभाषाएँ
- चुनाव की समस्या
- व्यष्टि एवं समष्टि विश्लेषण
- स्थैतिक एवं प्रावैगिक अध्ययन की विधियाँ
- संतुलन का विचार
- उपभोक्ता व्यवहार एवं मांग विश्लेषण
- उपभोक्ता का संतुलन
- मार्शल का दृष्टिकोण
- अनधिमान वक्र विश्लेषण (कीमत, आय तथा प्रतिस्थापन प्रभाव)
- मांग का नियम
- मांग व पूर्ति की लोच : प्रकार एवं माप
- उपभोक्ता अतिरेक
- उत्पादन एवं जनसंख्या के सिद्धांत
- उत्पादक का संतुलन
- उत्पादन के नियम : परिवर्तनशील अनुपात का नियम एवं पैमाने के प्रतिफल के नियम
- लागत एवं आय वक्रों का विश्लेषण
- जनसंख्या के सिद्धांत : माल्थस, अनुकूलतम जनसंख्या एवं जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत
- बाजार की प्रकृति एवं विभिन्न बाजारों में मूल्य निर्धारण
- पूर्ण प्रतियोगिता
- अपूर्ण प्रतियोगिता
- एकाधिकार प्रतियोगिता
- एकाधिकार
- वितरण के सिद्धांत
- वितरण का सीमांत उत्पादकता सिद्धांत
- पूर्ण व अपूर्ण प्रतियोगिता में मजदूरी दर का निर्धारण
- लगान के सिद्धांत
- प्रतिष्ठित व कींस का ब्याज सिद्धांत
- नाइट, शुम्पीटर व जे.के. मेहता के लाभ सिद्धांत
- मुद्रा, बैंकिंग तथा मुद्रास्फीति एवं मौद्रिक नीति
- मुद्रा का मूल्य निर्धारण : फिशर एवं कैम्ब्रिज दृष्टिकोण
- कींस का बचत-निवेश सिद्धांत
- केंद्रीय बैंक के कार्य
- व्यापारिक बैंकों के कार्य
- साख सृजन एवं नियंत्रण
- मुद्रा पूर्ति की अवधारणा
- मुद्रा-स्फीति : प्रकार, नियंत्रण एवं नीति
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं नीति
- निरपेक्ष लाभ सिद्धांत
- तुलनात्मक लागत सिद्धांत
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभ एवं शर्तें
- स्वतंत्र व्यापार बनाम संरक्षण
- विनिमय दर निर्धारण के सिद्धांत
- भुगतान संतुलन समस्या एवं समाधान
- सार्वजनिक वित्त एवं राजकोषीय नीति
- सार्वजनिक बनाम निजी वस्तुएँ
- सार्वजनिक व्यय का महत्व एवं सिद्धांत
- कर की प्रकृति, प्रकार एवं करारोपण के सिद्धांत
- सार्वजनिक ऋण के प्रकार, उगाही एवं निर्मोचन
- आर्थिक विकास
- आर्थिक प्रणालियाँ : बाजार बनाम राज्य
- आर्थिक विकास का मापन व अंतर्राष्ट्रीय सूचकांकों का प्रयोग
- बचत एवं पूंजी निर्माण का महत्व
- आर्थिक विकास के सिद्धांत : रोस्टोव के चरण, न्यूनतम क्रांतिक प्रयास, प्रबल प्रयास सिद्धांत, असंतुलित विकास सिद्धांत
- प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं : IMF, विश्व बैंक, WTO, BRICS
- भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतियाँ
- भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषताएँ
- पंचवर्षीय योजनाएँ : प्रगति एवं समीक्षा
- नीति आयोग व आर्थिक नीतियाँ
- कृषि में उत्पादकता वृद्धि के प्रयास व नीति
- गरीबी, बेरोजगारी व कौशल विकास
- शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण
- जनसंख्या, लिंगानुपात, नगरीकरण व प्रवजन
- औद्योगिक विकास की प्रवृत्तियाँ व नीतियाँ
- राजकोषीय नीति व बजट प्रबंधन
- केंद्र-राज्य वित्तीय संबंध व संघीय सहयोग
- समावेशी विकास की चुनौतियाँ
- भूमंडलीकरण, आर्थिक विकास एवं वैश्विक व्यापार के आयाम
(द) नागरिक शास्त्र
राजनीतिक सिद्धांत
- नागरिक शास्त्र : प्रकृति एवं क्षेत्र
- राज्य : परिभाषा, निर्माणक तत्व, उत्पत्ति के सिद्धांत (दैवीय, संविदा, विकासवादी, मार्क्सवादी)
- समानता, स्वतंत्रता, अधिकार
- संप्रभुता, बहुलवाद
- कानून एवं दंड सिद्धांत
- संविधान : परिभाषा एवं वर्गीकरण
- सरकार के स्वरूप : संसदात्मक और अध्यक्षात्मक, एकात्मक और संघात्मक
- सरकार के अंग : व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका
- प्रजातंत्र बनाम अधिनायकतंत्र
- व्यक्तिवाद, उदारवाद, वैज्ञानिक समाजवाद, फासीवाद
राजनीतिक विचारक
- प्लेटो, अरस्तु, हॉब्स, लॉक, रूसो
- जर्मी बेन्थम, जॉन स्टुअर्ट मिल
- कार्ल मार्क्स
- मनु, कौटिल्य, महात्मा गांधी
भारतीय शासन एवं राजनीति
- स्वतंत्रता संग्राम में योगदान : गोखले, तिलक, गांधी, नेहरू, सुभाष, डॉ. भीमराव अंबेडकर
- भारतीय संविधान की विशेषताएँ
- मौलिक अधिकार व नीति निदेशक तत्व
- संघीय व्यवस्था : केंद्र-राज्य संबंध
- राष्ट्रपति, मंत्रिपरिषद, संसद, सर्वोच्च न्यायालय, न्यायिक पुनर्निरीक्षण
- राज्य सरकार : राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानमंडल
- जातिवाद, क्षेत्रवाद, सांप्रदायिकता
- राजनीतिक दल व दबाव समूह
- राष्ट्रीय एकीकरण की समस्याएँ
- निर्वाचन प्रणाली, चुनाव आयोग, चुनाव सुधार
भारतीय प्रशासन
- नौकरशाही की भूमिका
- जिला प्रशासन : जिलाधिकारी
- लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण एवं पंचायती राज
- लोकपाल एवं लोकायुक्त
भारतीय विदेश नीति
- विदेश नीति की प्रमुख विशेषताएँ
- भारत का पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका से संबंध
वेतनमान व पद की प्रकृति
- ग्रेड पे, लेवल और अन्य लाभ :
- पे लेवल : 7 (Pay Matrix Level-7)
- ग्रेड पे : ₹4600
- वेतनमान : ₹44,900 - ₹1,42,400 तक
- नौकरी का ग्रुप व पोस्ट का स्तर :
- पोस्ट का नाम : सहायक शिक्षक (LT ग्रेड – सामाजिक विज्ञान विषय)
- नियुक्ति स्तर : राजकीय इंटर कॉलेज (Government Inter College)
- पद की प्रकृति : पूर्णकालिक स्थायी सरकारी नौकरी
- नौकरी वर्ग : समूह ‘ग’ (Group 'C') — गैर-राजपत्रित (Non-Gazetted)
जब लक्ष्य हो शिक्षक बनना, तो कदम बढ़ाइए दृष्टि टीचिंग एग्ज़ाम्स के साथ
उत्तर प्रदेश में LT ग्रेड सामाजिक विज्ञान शिक्षक भर्ती 2025 की तैयारी को ध्यान में रखते हुए दृष्टि टीचिंग एग्ज़ाम्स द्वारा एक विशेष बैच लॉन्च हो चुका है । यह बैच विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिये डिज़ाइन किया गया है जो सामाजिक विज्ञान विषय में दक्षता रखते हैं और शिक्षक बनने के अपने लक्ष्य को एक रणनीतिक और मार्गदर्शित योजना के साथ प्राप्त करना चाहते हैं। दृष्टि संस्थान, जो वर्षों से सामाजिक विज्ञान विषय में उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है, इस पहल के माध्यम से लाखों सामाजिक विज्ञान (इतिहास,भूगोल,अर्थशास्त्र,नागरिकशास्त्र) में स्नातक करने वाले विद्यार्थियों के लिये एक नई उम्मीद और दिशा लेकर आया है। इस बैच में कुल 120 से अधिक कक्षाएँ होंगी, ये कक्षाएँ विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिये डिज़ाइन की गई हैं जो एक सुव्यवस्थित, क्रमिक और समग्र रणनीति के साथ प्रभावशाली तैयारी करना चाहते हैं। शिक्षण ऑनलाइन मोड में दृष्टि लर्निंग ऐप एवं वेबसाइट के माध्यम से संचालित होगा, जिससे देश के किसी भी कोने से विद्यार्थी इस कोर्स से सहजता से जुड़ सकते हैं। यह कार्यक्रम प्रारंभिक और मुख्य—दोनों परीक्षाओं की संपूर्ण तैयारी को समाहित करता है, जिससे विद्यार्थियों को विषय की गहराई में जाकर प्रभावी, उद्देश्यपरक और रणनीतिक अध्ययन का अवसर प्राप्त होता है।
🔗 UP LT ग्रेड सामाजिक विज्ञान शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 बैच की जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें ।
- कोर्स की संरचना और सुविधाएँ :
- एडमिशन प्रारंभ : सामान्य अध्ययन और सामाजिक विज्ञान विषय (प्रारंभिक + मुख्य परीक्षा) का संपूर्ण कवरेज, दोनों स्तरों की समग्र और गहन तैयारी सहित।
- कोर्स में शामिल :
- लाइव/रिकॉर्डेड ऑनलाइन कक्षाएँ
- क्लास PDFs
- PYQs/MCQs का चर्चा सत्र
- हैंडआउट्स
- मॉक टेस्ट
- डाउट क्लियरिंग सेशन्स
- कोर्स का आकार : 150+ कक्षाएँ
- क्लास शेड्यूल : सप्ताह में 5 दिन
- मोड : लाइव/रिकॉर्डेड ऑनलाइन (दृष्टि लर्निंग ऐप के माध्यम से)
- कोर्स की वैधता : कोर्स क्रय करने की तिथि से 8 माह अथवा परीक्षा होने तक। वैधता अवधि तक प्रत्येक कक्षा को असीमित बार देखने की सुविधा।
इस कोर्स की सबसे बड़ी विशेषता इसकी अनुभवी और विषय-विशेषज्ञ फैकल्टी है, जो सामाजिक विज्ञान विषय के गहन ज्ञान के साथ प्रत्येक विषय को चरणबद्ध और सरल भाषा में समझाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। यह कोर्स केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आपके शिक्षक बनने के सपने को साकार करने की दिशा में परिणामोन्मुख मार्गदर्शन है। इस संपूर्ण कोर्स को प्रभावशाली बनाता है — दृष्टि टीचिंग एग्ज़ाम्स प्लेटफ़ॉर्म, जो शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया एक शोध-आधारित लर्निंग इकोसिस्टम है। यह प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को न केवल पाठ्यक्रम की संरचना और परीक्षा-पैटर्न की बारीक समझ प्रदान करता है, बल्कि उन्हें समग्र, व्यावहारिक और रणनीतिक तैयारी हेतु हर आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराता है।
- दृष्टि टीचिंग एग्ज़ाम्स की प्रमुख विशेषताएँ :
- लाइव व रिकॉर्डेड कक्षाएँ
विषयवार और क्रमबद्ध ढंग से तैयार की गईं कक्षाएँ, जिन्हें दृष्टि के अनुभवी शिक्षक पढ़ाते हैं। हर टॉपिक को आपके लिये इतने सहज, सारगर्भित और प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाता है कि वह लंबे समय तक स्मृति में बना रहे और परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ उपयोग किया जा सके। - टॉपिक-वाइज़ क्विज़, PYQ’s और मॉक टेस्ट
हर टॉपिक के बाद अभ्यास और मूल्यांकन के लिये क्विज़ और मॉक टेस्ट — जो न केवल आपकी समझ की जाँच करते हैं, बल्कि परीक्षा की रणनीति भी मजबूत बनाते हैं। - डेली कॉन्सेप्ट कार्ड्स और PDF नोट्स
प्रतिदिन एक महत्त्वपूर्ण विषय को संक्षिप्त, सरल और प्रभावी अंदाज़ में दोहराने का अवसर — ताकि आपकी नींव मजबूत बनी रहे और रिवीजन सहज हो। - वन डे मैजिक सीरीज़
यह पुस्तक श्रृंखला परीक्षा से ठीक पहले विषय के त्वरित और प्रभावी पुनरावलोकन का संपूर्ण समाधान है — सभी महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स का केंद्रित, उद्देश्यपूर्ण और कम समय में रिवीजन एक ही स्थान पर। - AI आधारित परफॉर्मेंस एनालिसिस
हर मॉक टेस्ट के बाद मिलने वाली विश्लेषणात्मक रिपोर्ट — जो न केवल आपकी कमजोरियों को उजागर करती है, बल्कि सुधार की स्पष्ट दिशा भी तय करती है। यह रिपोर्ट आपकी तैयारी को स्मार्ट बनाती है। - दृष्टि Learning App और वेबसाइट
कहीं भी, कभी भी पढ़ने की पूरी आज़ादी। मोबाइल या लैपटॉप पर — आपकी क्लासेज़, टेस्ट, रिपोर्ट्स और आवश्यक अध्ययन सामग्री जैसी सभी सुविधाएँ एक क्लिक पर उपलब्ध। आपकी गति, आपकी रणनीति, आपकी तैयारी।
- लाइव व रिकॉर्डेड कक्षाएँ
LT ग्रेड सामाजिक विज्ञान शिक्षक भर्ती 2025 केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं, बल्कि वह अवसर है जो आपको एक स्थिर, प्रतिष्ठित और समाज-निर्माण से जुड़ी शिक्षकीय भूमिका की ओर ले जाता है। इस परीक्षा की तैयारी के लिये दृष्टि टीचिंग एग्ज़ाम्स ने एक विशेष बैच तैयार किया है, जहाँ उन अभ्यर्थियों को मंच मिलेगा जिनकी रुचि सामाजिक विज्ञान—इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र—में गहरी है और जो अपने ज्ञान को शिक्षा की शक्ति के माध्यम से समाज में सार्थक योगदान में बदलना चाहते हैं। यहाँ केवल पाठ्यक्रम की तैयारी ही नहीं कराई जाती, बल्कि विद्यार्थियों को योजना आधारित अध्ययन, नियमित अभ्यास, आधुनिक AI-आधारित मूल्यांकन और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ भी मिलता है, जिससे उनकी तैयारी हर स्तर पर मजबूत बनती है। दृष्टि संस्थान की सोच केवल परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह विद्यार्थियों को ऐसी यात्रा पर ले जाना चाहता है, जहाँ वे सफल अभ्यर्थी ही नहीं बल्कि भविष्य में प्रेरक और सक्षम शिक्षक भी बनें। यदि आपके भीतर शिक्षक बनने की चाह है, तो अब उसे वास्तविकता में बदलने का सही समय है—दृष्टि संस्थान के विश्वसनीय मार्गदर्शन और आपके निरंतर प्रयास के साथ।
ब्लॉग कलेक्शन
टीचिंग एग्ज़ाम्स
कानून और समाज
व्यक्तित्त्व : जिन्हें हम पसंद करते हैं
मीडिया और रचनात्मकता
व्यक्तित्त्व : जिन्हें हम पसंद करते हैं
विमर्श
मोटिवेशन
कानून और समाज
हाल की पोस्ट
UP LT ग्रेड सामाजिक विज्ञान शिक्षक भर्ती 2025 : लक्ष्य आपका, मार्गदर्शन दृष्टि का
UP LT ग्रेड हिंदी शिक्षक भर्ती 2025 : आपका सपना, हमारी प्रतिबद्धता
UP GIC Lecturer 2025: जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया और तैयारी की सही रणनीति
UGC NET इतिहास परीक्षा : बदलते अध्ययन आयाम और दृष्टि का स्मार्ट मार्गदर्शन
NVS परीक्षा : क्या आप तैयार हैं? जानिए योग्यता, परीक्षा पैटर्न और तैयारी टिप्स
KVS में शिक्षक बनना है आपका सपना? तो जानिए कैसी हो तैयारी जो सफलता सुनिश्चित करे
UPSSSC PET 2025 : परीक्षा से पहले जानें हर ज़रूरी बात
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र : शिक्षक पात्रता परीक्षाओं का सबसे निर्णायक विषय
RPSC स्कूल प्राध्यापक एवं कोच भर्ती 2025 : आवेदन से चयन तक के समग्र दिशा-निर्देश
UP LT Grade शिक्षक भर्ती 2025: नवीनतम अधिसूचना, पात्रता, पाठ्यक्रम और तैयारी के सर्वोत्तम साधन
लोकप्रिय पोस्ट
UP LT ग्रेड सामाजिक विज्ञान शिक्षक भर्ती 2025 : लक्ष्य आपका, मार्गदर्शन दृष्टि का
UP LT ग्रेड हिंदी शिक्षक भर्ती 2025 : आपका सपना, हमारी प्रतिबद्धता
UP GIC Lecturer 2025: जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया और तैयारी की सही रणनीति
UGC NET इतिहास परीक्षा : बदलते अध्ययन आयाम और दृष्टि का स्मार्ट मार्गदर्शन
NVS परीक्षा : क्या आप तैयार हैं? जानिए योग्यता, परीक्षा पैटर्न और तैयारी टिप्स
KVS में शिक्षक बनना है आपका सपना? तो जानिए कैसी हो तैयारी जो सफलता सुनिश्चित करे
UPSSSC PET 2025 : परीक्षा से पहले जानें हर ज़रूरी बात
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र : शिक्षक पात्रता परीक्षाओं का सबसे निर्णायक विषय
RPSC स्कूल प्राध्यापक एवं कोच भर्ती 2025 : आवेदन से चयन तक के समग्र दिशा-निर्देश
UP LT Grade शिक्षक भर्ती 2025: नवीनतम अधिसूचना, पात्रता, पाठ्यक्रम और तैयारी के सर्वोत्तम साधन